AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 31 August 2019

खण्डवा में 242 मि.मी. तथा पंधाना व खालवा में 1-1 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 242 मि.मी. तथा पंधाना व खालवा में 1-1 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 31 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में खण्डवा में 242, पंधाना में 1 मि.मी. व खालवा के वर्षा मापक केन्द्र में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 3985.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1541, हरसूद में 478 मि.मी., पंधाना में 706.8 मि.मी., पुनासा में 519 मि.मी. व खालवा में 741 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 797.1 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 31 अगस्त तक 643.9 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment