AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 29 August 2019

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली सम्पन्न

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली सम्पन्न


खण्डवा 29 अगस्त, 2019 - हॉकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद का जन्म दिवस देश में गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खण्डवा जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली स्थानीय गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम से रवाना होकर अवस्थी चौक, माता चौक, इंदिरा चौक होते हुए वापस स्टेडियम पर सम्पन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह भी स्कूली विद्यार्थियों के साथ साइकिल चलाकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment