AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 November 2014

कटे-फटे होंठ एवं तालू में छेद वाले बच्चों की सर्जरी से निःशुल्क उपचार

कटे-फटे होंठ एवं तालू में छेद वाले बच्चों की सर्जरी से निःशुल्क उपचार

खण्डवा (07नवम्बर,2014) - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऐसे बच्चे जिनके जन्म से ही कटे-फटे होंठ है , या तालू में छेद हैं उनका उपचार सर्जरी के माध्यम से संभाग मुख्यालय स्थित सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल इन्दौर में निःशुल्क कराये जा रहा है। इसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा राजेश गुप्ता ने बताया कि सर्जरी ऑपरेशन के लिये बच्चे एवं अभिभावक को खण्डवा से इन्दौर तक लाने-ले-जाने की सुविधा भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कि जाएगी। ऐसे बच्चो के अभिभावक, एवं परिचित बच्चो का उपचार कराये जाने के लिए तत्काल नजदीक के आंगनवाड़ी और परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी खण्डवा से दूरभाष क्रमांक 0733-2223974 मोबाईल नम्बर 9165258265 पर सम्पर्क कर सकते है। 
क्रमांक/41/2014/1688/वर्मा

No comments:

Post a Comment