शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
खण्डवा (11 अप्रैल, 2014) - राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार छैगाँवमाखन विकासखण्ड के प्राथमिक शालाओं में कक्षा 1 एवं 2 में पढ़ाने वाले शिक्षकों का बरखा पाठ्यक्रम पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में ब्लाॅक के प्राथमिक शालाओं के शिक्षक सम्मिलित हुए। बी.आर.सी.सी. के.आर.चैहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में बी.ए.सी. श्रीमती कल्पना मगरे, बी.जी.सी. श्रीमती बसंती पटेल, जनशिक्षक प्रशांत दीक्षित एवं एस.पी.मिश्र ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में बरखा आधारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त शाला संचालन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आदि पर भी चर्चा की गई।
क्रमांक: 84/2014/621/वर्मा
No comments:
Post a Comment