नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
खण्डवा 8 दिसम्बर, 2020 - आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन को सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने जिले के अधिकारियों को दायित्व सौंपने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था संबंधी दायित्व अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को सौंपा गया है। इसी तरह निर्वाचन संबंधी मतदान दलों के गठन का प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह को दिया गया है। इनके सहयोग के लिए एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री प्रदीप पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान कर्मियों को मानदेय वितरण का दायित्व जिला कोषालय अधिकारी श्री ललित परमार को सौंपा गया है। निर्वाचन के लिए झोन एवं सेक्टर का निर्धारण तथा झोनल अधिकारी व सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति का दायित्व अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को सौंपा गया है।
माइक्रो आर्ब्जर नियुक्ति का प्रभार संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक जाधव को सौंपा गया है। ईव्हीएम मशीन प्रबंधन का दायित्व कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री एस.एल. धुर्वे को सौंपा गया है। यातायात प्रबंधन के प्रभारी के रूप में आयुक्त नगर निगम खण्डवा श्री हिमांशु भट्ट एवं एआरटीओ श्री जगदीश बिल्लौरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभ्यर्थियों को वाहन परमिट जारी करने का कार्य मूंदी, पंधाना व खण्डवा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। प्रशिक्षण प्रबंधन की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक जाधव व डीपीसी श्री पी.एस. सोलंकी को सौंपी गई है। निर्वाचन संबंधी सामग्री प्रबंधन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. भालेराव व डीपीसी श्री पी.एस. सोलंकी को सौंपा गया है। आदर्श आचरण संहिता एवं शिकायतों की जांच के लिए प्रभारी अधिकारी प्राचार्य नेहरू हायर सेकेण्डरी स्कूल के श्री संजीव मण्डलोई को बनाया गया है। निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.एस. गवली को सौंपी गई है। डाक मतपत्र संबंधी समस्त कार्य के प्रभारी अधिकारी सहायक आयुक्त श्री नीलेश रघुवंशी को बनाया गया है। मतदाता जागरूकता गतिविधियांे के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व आयुक्त नगर निगम की ड्यूटी लगाई गई है। आईटी मेनेजमेंट का प्रभारी अनिल चंदेल जिला ई गर्वनेस प्रबंधक तथा लोकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूचियों की जांच व चिन्हित प्रति तैयार करने का दायित्व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुभा जैन को सौंपा गया है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम को बनाया गया है। जबकि प्रेक्षकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था का दायित्व खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा को सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर भोजन व्यवस्था के लिए जिला आपूर्ति को दायित्व सौंपा गया है। क्रिटिकल घटनाओं की वीडियोग्राफी संबंधी दायित्व डीपीसी श्री पी.एस. सोलंकी को सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर बेरिकेटिंग व अन्य व्यवस्थाओं का दायित्व नगर निगम आयुक्त व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को सौंपा गया है। मतगणना दलों के सदस्यों गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र के लिए प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आरती सिंह को बनाया गया है। मतदान दलों के कल्याण संबंधी दायित्व सहायक खाद्य अधिकारी श्री रोहित देवल को सौंपा गया है।
No comments:
Post a Comment