AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 December 2020

उद्यानिकी फसलों के लिये खेत चैन फैंसिंग, कोल्ड-स्टोरेज की व्यवस्था होगी

 उद्यानिकी फसलों के लिये खेत चैन फैंसिंग, कोल्ड-स्टोरेज की व्यवस्था होगी

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - उद्यानिकी कृषकों की आय को दोगुने से अधिक बढ़ाने के लिये खेत चैन फैंसिंग, किसानों को जिला स्तर से लेकर उनके खेतों तक कोल्ड-स्टोरेज चैन और उनके उत्पादों की प्रोसेसिंग की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये बनाई जा रही योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाये। उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को आवारा मवेशियों आदि से फसलों की सुरक्षा के लिये खेतों में चैन फैंसिंग जरूरी है। चैन फैंसिंग होने से किसान गर्मी के दिनों में सुरक्षित ढंग से फसल ले सकेगा। किसानों के लिये उद्यानिकी फसलों को सही समय पर बाजार में बेचने के लिये अवसर उपलब्ध कराने के लिये कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नजदीक में मिलना भी जरूरी है। इसके साथ ही किसान खुद अपनी उद्यानिकी फसलों के उत्पादों की प्रोसेसिंग कर अधिक लाभ अर्जित कर सकें, इसके लिये किसानों को छोटी-छोटी प्रोसेसिंग इकाइयाँ लगाने के लिये सहयोग और प्रोत्साहन दोनों की जरूरत है। उद्यानिकी विभाग और एम.पी. एग्रो द्वारा इस संबंध में योजनाओं को तय कर दिया गया है। जल्द ही योजनाएँ लागू की जायेंगी।

तहसील स्तर की मण्डियों के पास 1000 मी.टन व खेत पर 5 मी. टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज बनेंगे

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला स्तर पर 5 हजार मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोरेज के बाद अब कोल्ड स्टोरेज का विकेन्द्रीकरण करते हुए तहसील स्तर की मण्डियों के पास 1000 मीट्रिक टन और किसानों के खेत पर 5 मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रावधान किया जा रहा है। इससे किसान खुद भी कोल्ड स्टोरेज स्थापित कर सकेगा। किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादों की खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी इकाइयों के स्थान पर कम क्षमता वाली छोटी यूनिट्स लगाने में सहयोग और प्रोत्साहन दिया जायेगा। 


No comments:

Post a Comment