AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 20 December 2020

जिला अस्पताल में भी बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के कार्ड

 जिला अस्पताल में भी बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के कार्ड

खण्डवा 20 दिसम्बर, 2020 - आयुष्मान भारत योजना के तहत चिन्हित गरीब परिवारों को जाने माने अस्पतालों में एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त में कराने की सुविधा मिलती है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में दर्ज है, लेकिन अभी तक कार्ड नही बनवाया है तो ऐसे परिवार के प्रतिनिधि जिला अस्पताल आकर अपना कार्ड मात्र 30 रूपये का शुल्क जमा कर बनवा सकते है। यह कार्ड बनाने की सुविधा जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में उपलब्ध है। संबंधित आवेदक को अपने परिवार का समग्र आईडी व आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके अलावा कार्ड बनवाने की सुविधा जिले के सभी लोक सेवा केन्द्रों व कॉमन सर्विस सेंटर्स पर भी उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment