AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 December 2020

मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 दिसम्बर को कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे समीक्षा

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 दिसम्बर को कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे समीक्षा

खण्डवा 8 दिसम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंस 9 दिसम्बर को अब प्रातः 11.30 बजे से आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस महानिरीक्षक को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से आयुष्मान भारत कार्यक्रम-निरामयम मध्यप्रदेश योजना, मिलावट से मुक्ति अभियान, खरीफ-2020 उपार्जन धान, ज्वार, बाजरा एवं रबी 2020-21 के लिए यूरिया, खाद की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आबादी सर्वे स्वामित्व योजना की समीक्षा की जाएगी और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पोर्टल एवं डेशबोर्ड की लॉचिंग की भी समीक्षा की जाएगी। 


No comments:

Post a Comment