AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 December 2020

आयुष विभाग के 8 औषधालय बनेंगे ‘‘हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर‘‘

 आयुष विभाग के 8 औषधालय बनेंगे ‘‘हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर‘‘

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - राष्ट्रीय आयुष मिशन की राज्य वार्षिक एक्शन प्लान के अंतर्गत आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयुष औषधालयों को स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र अर्थात हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु चयनित किया गया है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के 8 आयुर्वेदिक औषधालयों का चयन हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। इनमें ग्राम भैंसावा, बलवाड़ा, पांगरा, बगमार, बैढानी, भोगावां पुनर्वास, होम्योपैथी एवं ग्राम गंभीर के आयुर्वेदिक औषधालय शामिल है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इस हेतु आयुष विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों से मरम्मत एवं निर्माण कार्य के प्राक्कलन प्राप्त किये गए एवं प्रथम चरण की राशि भी ग्राम पंचायतों के खातों में हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर बनाने के लिए हस्तांतरित कर दी गई है। इन हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर पर आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं को योग, पंचकर्म, रोग विशेष उपचार एवं हर्बल गार्डन द्वारा अपग्रेड किया जायेगा। हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिए वहां के चिकित्सकों को प्रकृति परीक्षण आदि का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिया गया है। विभाग द्वारा सुन्दरदेव आयुर्वेद औषधालय के अंतर्गत आयुष ग्राम स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में बलवाड़ा, बैढानी, भैंसावा, भोगावां, पुनर्वास, गंभीर के औषधालयों को हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने संबंधी कार्य प्रगति पर है एवं अन्य औषधालयों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment