AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 17 December 2020

 3 पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

खण्डवा 17 दिसम्बर, 2020 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राजगढ़ निवासी सिलदार पिता मूल्या तथा ग्राम माकरला निवासी कमलचंद पिता इसराम की गत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतकों के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके अलावा ग्राम पाबईकला निवासी मयराम पिता सोमा की गत दिनों सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य को भी राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

No comments:

Post a Comment