AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 December 2020

विधानसभा सत्र 28 से, अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे नोडल अधिकारी नियुक्त

 विधानसभा सत्र 28 से, अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे नोडल अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - विधानसभा सत्र आगामी 28 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। सत्र के दौरान विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब समय सीमा में भिजवाये जाने की व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को विधानसभा सचिवालय से प्राप्त प्रष्नों के जवाब समय सीमा में नोडल अधिकारी श्रीमती कुशरे के माध्यम से भिजवाने के निर्देष दिए है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अवकाष के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने तथा विधानसभा संबंधी डाक प्राप्त करने के लिए कार्यालयों में कर्मचारियों की तैनाती हेतु जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है।

No comments:

Post a Comment