AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 15 December 2020

महाविद्यालयों में आगामी 1 जनवरी से शुरू की जायें प्रायोगिक कक्षाएँ

 महाविद्यालयों में आगामी 1 जनवरी से शुरू की जायें प्रायोगिक कक्षाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए निर्देश

खण्डवा 15 दिसम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि महाविद्यालयों में आगामी 1 जनवरी, 2021 से प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड-लाइन को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सामाजिक दूरी का का पालन करते हुए तीन-तीन दिन के लिये बैच निर्धारित कर कक्षाएँ शुरू की जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ दिलाई जायें। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाये, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने एवं अपना व्यवसाय स्थापित करने में आसानी हो सके। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में विभाग के लिये तय किये गये बिन्दुओं पर सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यतानुरूप महाविद्यालयों का युक्तियुक्तकरण व्यवस्थित ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि 100 से कम विद्यार्थी संख्या वाले 51 शासकीय महाविद्यालयों को निकटस्थ बड़े महाविद्यालयों में विलय करने पर विचार किया जायेगा। इस दौरान बताया गया है कि इस वर्ष 4.37 लाख विद्यार्थियों ने स्नातक एवं 1.30 लाख विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लिया है। 

No comments:

Post a Comment