AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 14 June 2020

कोविड मरीजों की जानकारी परिजनों को देने हेतु अस्पतालों में व्यवस्था होगी

कोविड मरीजों की जानकारी परिजनों को देने हेतु अस्पतालों में व्यवस्था होगी

खण्डवा 14 जून, 2020 - संभाग आयुक्त इंदौर संभाग डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को, सिविल सर्जन व मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाताओं को निर्देश दिए है कि जिन सरकारी व प्रायवेट अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार होता है, वहां मरीजों के परिवारजनों को उनसे संबंधित मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए 2 कर्मचारियों की तैनाती की जायें। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी कोविड अस्पतालों में दो-दो वरिष्ठ कर्मचारी व परामर्शदाता दो शिफ्टों में तैनात किए जायें। ये कर्मचारी प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक की शिफ्टों में तैनात किए जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment