AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 14 June 2020

रविवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 86 रिपोर्ट निगेटिव आईं

रविवार को कोरोना जांच संबंधी कुल 86 रिपोर्ट निगेटिव आईं

खण्डवा 14 जून, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 86 कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये निगेटिव रिपोर्ट खण्डवा शहर के लवकुश नगर, सिंघाड़ तलाई, आरपीएफ कॉलोनी 3 पुलिया, जसवाड़ी रोड, रमा कॉलोनी, पंजाब कॉलोनी, बंग्लादेश गली व घासपुरा क्षेत्र के मरीजों की है। कुल 124 सेम्पल विभिन्न कारणों से इन्वेलिड घोषित किए गए है। उन्होंने बताया कि रविवार को 25 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 4229 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 3739 निगेटिव तथा 268 पॉजिटिव सेम्पल जांच में प्राप्त हुए है। रविवार को डिस्चार्ज 2 मरीजों सहित कुल 241 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है।

No comments:

Post a Comment