AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 June 2020

वीडियो कान्फ्रेंस में सांसद श्री उईके व विधायकों ने दिए सुझाव

वीडियो कान्फ्रेंस में सांसद श्री उईके व विधायकों ने दिए सुझाव

खण्डवा 12 जून, 2020 - शुक्रवार को रूरबन मिशन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन भारत सरकार द्वारा किया गया उसका आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बैतूल के सांसद श्री दुर्गादास उइके, खंडवा विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, हरसूद विधायक श्री विजय शाह, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, जनपद अध्यक्ष खंडवा, जनपद अध्यक्ष पंधाना, जिला पंचायत अध्यक्ष खंडवा एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूरबन मिशन की प्रगति एवं कार्य की समीक्षा के साथ-साथ नवीन संकुलों को प्रारंभ करने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव एवं अभीमत लेना था। बैठक में बैतूल क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गादास उइके द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य की अपेक्षा आजीविका संवर्धन गतिविधियों के ऊपर फोकस करने की आवश्यकता है जैसे कृषि से संबंधित गतिविधियां उद्यानिकी, वानिकी आईटीआई कौशल निर्माण कौशल विकास आदि गतिविधियों को करवाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत का एक मास्टर प्लान होना चाहिए जो भी भवन निर्माण पंचायत में किए जा रहे हैं।
    हरसूद क्षेत्र के विधायक कुंवर विजय शाह द्वारा बताया गया कि पुराने तालाबों, कुआं का पुनर्जीवन के ऊपर कार्य किया जाना चाहिए जिससे जल संरक्षण से संबंधित कार्य हो सके। खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने इस दौरान कहा कि खण्डवा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्य योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। पंधाना विधायक श्री राम दागोरे द्वारा इस दौरान बताया गया कि नवीन क्लस्टर चयन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए एवं इसमें उन गतिविधियों को शामिल किया जाना चाहिए जो ग्रामीणों के आजीविका से सीधे जुड़े हुए हो। वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह, जिला प्रबंधक नीलिमा सिंह, रूरबन मिशन से अंकुश मिश्रा द्वारा जनप्रतिनिधियों को पॉवर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से मिशन की जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment