AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से गायब 16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से गायब 16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

खण्डवा 12 जून, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने ऐसे 16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है, जो निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्र में लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। उन्होंने इन सभी कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।
    अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि जिन 16 कर्मचारियों को ये नोटिस जारी किए गए है, उनमें पोलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा की सहायक ग्रेड-3 कु. सोनम पदमे, वनरक्षक श्री आकाश सिंह तोमर, शिक्षक श्री संजय पाल, सहायक ग्रेड-3 जिला अस्पताल श्री सुदान सिंह ठाकुर, वनरक्षक श्री मदनलाल धनगर, वनरक्षक श्री सतेन्द्र खरे, श्री अतिक खान मोहर्रिर नगर निगम, राजेश गोरे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जनपद खण्डवा, जनक सिंह बघेल वनरक्षक, सौरभ तिवारी वनरक्षक, गंगाराम नरवरे वनरक्षक, बर्खा खोटे वनरक्षक, जवान सिंह करोले वनरक्षक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसवाड़ी की शिक्षिका सुश्री वर्षा गंगराडे, नवल किशोर द्विवेदी लेखापाल वनसंरक्षक कार्यालय, आशीष यादव सहायक ग्रेड-3 जिला पंजीयक कार्यालय शामिल है।

No comments:

Post a Comment