AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 June 2020

दो नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गये

दो नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गये

खण्डवा 16 जून, 2020 - शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने पदमकुण्ड वार्ड नाग मंदिर के पास एवं बेनपुरा कुरवाडा क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से इन क्षेत्रों को कन्टेमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलेंस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। इस क्षेत्र के इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी व नगर निगम के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment