2 अपराधियों से बंधपत्र भरवाने के आदेष
खण्डवा 16 जून, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 2 अपराधियों से बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी सोमु उर्फ सोमचंद पिता शंकर बडगुर्जर निवासी कालमुखी थाना धनगांव एवं शंकर पिता पुनिया बलाही निवासी ग्राम हरसवाड़ा थाना छैगांवमाखन की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर उसे इस आषय का 10 हजार रूपये का बंध पत्र भरवाकर कर प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक संबंधित अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3 बजे अपने क्षेत्र के तहसीलदार के न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
No comments:
Post a Comment