बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 3 शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई
खण्डवा 10 जून, 2020 - आगामी वर्षा ऋतु में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। यह कन्ट्रोल रूम अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में स्थापित होगा, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2224135 है। इस कन्ट्रोल रूम में चौबीसों घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि जो भी सूचना प्राप्त हो उसे व्यवस्थित तरीके से रजिस्टर में दर्ज किया जायें तथा संबंधित अधिकारी को समय समय पर सूचित किया जायें। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख श्री शंकर सिंह कछवारे को बनाया गया है, जिनका दूरभाष क्रमांक 9926057094 है। जारी आदेश अनुसार 15 जून से 3 शिफ्टों में कर्मचारी तैनात किए गए है। यह शिफ्ट प्रातः 7 से दोपहर 3, दोपहर 3 से रात्रि 11 तथा रात्रि 11 से सुबह 7 बजे तक लगातार चलती रहेंगी। प्रत्येक शिफ्ट में 2 कर्मचारी तैनात किए गए है।
No comments:
Post a Comment