AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 11 August 2019

बाढ़ पीड़ित 611 परिवारों को लगभग 49 लाख रू. की राहत राशि स्वीकृत

बाढ़ पीड़ित 611 परिवारों को लगभग 49 लाख रू. की राहत राशि स्वीकृत

खण्डवा 11 अगस्त, 2019 - गत दिनों हुई अतिवर्षा से 8 ग्रामों के 765 परिवार प्रभावित  हो गए थे। तहसीलदार खालवा ने बताया कि 611 पात्र परिवारों को 4941650 रू. स्वीकृत किए गए है, जिसमें से ग्राम आशापुर में 299 पात्र परिवारों को 2830650 रू. स्वीकृत किए है। इसके अलावा ग्राम सुन्दरदेव के 215 परिवारों को 1189200 रू., ग्राम जोगीबेड़ा के 42 परिवारों को 329900 रू., ग्राम पिपलटोला के 8 परिवारों को 64000 रू., चैनपुर के 33 परिवारों को 423800 रू. ग्राम लाखैरा के 6 परिवारों को 53200 रू. तथा मल्हारगढ़ के 8 परिवारों को 50900 रू. की राहत राशि स्वीकृत की गई है।तहसीलदार खालवा ने बताया कि कुल 26 परिवारों को 186400 रू. की राहत राशि बैंक खाता सही नही होने पर वंचित है उन्हें भी शीघ्र राशि उपलब्ध करा दी जायेगी। जिन 26 परिवारों को राहत राशि स्वीकृत नही है उनमें सुन्दरदेव के 4 परिवार, जोगीबेड़ा के 3, पिपलटोला के 4, चैनपुर के 3 एवं खालवा के 12 परिवार शामिल है।

No comments:

Post a Comment