हरसूद में 2 व पुनासा में 5 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 7 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार हरसूद में 2 मि.मी. व पुनासा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा, पंधाना व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2529.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 876, हरसूद में 328 मि.मी., पंधाना में 483 मि.मी., पुनासा में 310 मि.मी. व खालवा में 532 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 505.9 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 7 अगस्त तक 366.7 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment