AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 August 2019

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 व सहायिका का 1 पद रिक्त, 26 तक फार्म जमा करें

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 व सहायिका का 1 पद रिक्त, 26 तक फार्म जमा करें  

खण्डवा 13 अगस्त, 2019 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 रिक्त पदों एवं सहायिका के लिए 1 रिक्त पद की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 26 अगस्त तक परियोजना कार्यालय खण्डवा ग्रामीण हरसूद रोड रतागढ़ खण्डवा के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के 2 पद रिक्त है, उनमें माथनी बुर्जुग आंगनवाड़ी केन्द्र एवं रनगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 शामिल है। जबकि जहां सहायिका का एक पद रिक्त है उनमें सुरगांव बंजारी के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 शामिल है। 
             परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय खण्डवा ग्रामीण हरसूद रोड रतागढ़ खण्डवा के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम 12 वी कक्षा पास होना आवश्यक है। जबकि सहायिका के लिए न्यूनतम 5 वीं कक्षा पास होना आवष्यक है। कार्यकर्ता को कुल 10000 रू. प्रतिमाह मानदेय एवं सहायिका को कुल 5000 रू. प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment