AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 29 August 2018

अब गर्मी, सर्दी, बरसात किसी भी मौसम में चिंतित नहीं रहेगा महेष

सफलता की कहानी

अब गर्मी, सर्दी, बरसात किसी भी मौसम में चिंतित नहीं रहेगा महेष

खण्डवा 29 अगस्त, 2018 - प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। खण्डवा के इंदौर नाका क्षेत्र में रहने वाले महेष यादव बताते है कि पिछली बरसात के मौसम तक उनके  कच्चे घर की छत इतनी टपकती थी कि रात में चैन से सो भी नहीं पाते थे। दिन भर मंे महेष मजदूरी करके इतने थक जाते थे कि सोचते रात को आराम कर लेंगे लेकिन बरसात के मौसम में छत टपकने से पूरे घर में खाना खाने व सोने के लिए सूखी जगह नहीं बचती थी। इसी तरह गर्मी मंे लू के थपेड़े व ठण्ड में शीत लहर के कारण उनके कच्चे घर में रहना अत्यंत कठिन था। जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली 2.50 लाख रूपये की मदद से महेष ने अपना पक्का मकान बनाया है, तब से उन्हें न बरसात की चिंता है न गर्मी व सर्दी की। 
महेष बताते है कि अपने पेतृक कच्चे मकान में ही बचपन बीता। बड़े हुए तो विरासत में वही कच्चा मकान और वही मजदूरी करना उनके हिस्से में आया। पत्नि भी मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण में उनकी मदद करती थी। महेष बताते है कि आसपास कीचड़ ही कीचड़ होने से मच्छर, मक्खी इतने होते थे कि घर में हर सदस्य बीमार बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले 2.50 लाख रूपये से महेष के साथ साथ उसकी पत्नि ने मिलकर अपने मकान निर्माण में खुद मजदूरी करके अतिरिक्त राषि बचा ली कुछ बचत की राषि भी लगाई तो उतनी ही राषि में बहुत अच्छा पक्का मकान बना लिया। अब जब से पक्का मकान बना है परिवार की यह समस्या भी काफी हद तक कम हो गई है। महेष बताता है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे कभी पक्के मकान में रहने का सुख भी मिलेगा, पर प्रधानमंत्री आवास योजना मंे मिली मदद से अभी कुछ दिन पहले ही उसका पक्का मकान बनकर पूर्ण हो चुका है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ मजे से रह रहा है। 

No comments:

Post a Comment