AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 27 August 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 2 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 2 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 26 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र हरसूद में 3 मि.मी., व खालवा में 7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा पुनासा व पंधाना में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 1071 मि.मी., हरसूद में 505 मि.मी., पंधाना में 734.8 मि.मी., पुनासा में 404 मि.मी. व खालवा में 493 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 26 अगस्त तक खण्डवा में 1082 मि.मी., हरसूद में 460 मि.मी., पंधाना में 425 मि.मी., पुनासा में 457 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 641.50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष 26 अगस्त तक 606 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

No comments:

Post a Comment