गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 2.60 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 20 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 2.60 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 2 मि.मी., हरसूद में 5 मि.मी., पंधाना में 2 मि.मी., व खालवा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 833 मि.मी., हरसूद में 367 मि.मी., पंधाना में 575.8 मि.मी., पुनासा में 299 मि.मी. व खालवा में 409 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 20 अगस्त तक खण्डवा में 968 मि.मी., हरसूद में 427 मि.मी., पंधाना में 395 मि.मी., पुनासा में 364 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 496.70 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 20 अगस्त तक 538.50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment