AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 23 August 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 3.6 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 3.6 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 23 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 3.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र हरसूद में 8 मि.मी., पुनासा में 5 मि.मी. व खालवा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा व पंधाना में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 1067 मि.मी., हरसूद में 502 मि.मी., पंधाना में 734.8 मि.मी., पुनासा में 404 मि.मी. व खालवा में 486 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 23 अगस्त तक खण्डवा में 1044 मि.मी., हरसूद में 450 मि.मी., पंधाना में 418 मि.मी., पुनासा में 366 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 638.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 23 अगस्त तक 569.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

No comments:

Post a Comment