गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 48 मि.मी. वर्षा
खण्डवा 21 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 48 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 95 मि.मी., हरसूद में 29 मि.मी., पंधाना में 54 मि.मी., पुनासा में 30 मि.मी. व खालवा में 32 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 928 मि.मी., हरसूद में 396 मि.मी., पंधाना में 629.8 मि.मी., पुनासा में 329 मि.मी. व खालवा में 441 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 21 अगस्त तक खण्डवा में 998 मि.मी., हरसूद में 439 मि.मी., पंधाना में 412 मि.मी., पुनासा में 364 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 544.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 21 अगस्त तक 553.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment