AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 August 2018

मत्स्य पालन विभाग का 7 दिवसीय प्रषिक्षण सम्पन्न

मत्स्य पालन विभाग का 7 दिवसीय प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 22 अगस्त, 2018 - मत्स्य पालन विभाग खंडवा द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण में तीन नवीन समितियांे मां मेकल सुता मत्स्य पालन  सहकारी समिति मोरटक्का, मां बागेश्वरी मत्स्य पालन सहकारी समिति बिलाया एवं मां सात माता सैलानी  मत्स्य पालन सहकारी समिति  के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक डॉ अभिषेक सोनी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री मनोज कावड़े के द्वारा मछुआ प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन के तरीके, मत्स्य पालन की आधुनिक पद्धति, मत्स्याखेट के उपकरण , मछलियों में पाई जाने वाली बीमारी एवं उनका निदान तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

No comments:

Post a Comment