AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 27 August 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 1.80 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 1.80 मि.मी. वर्षा
 खंडवा, नीमच और भिण्ड जिलों मे हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा 27 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 1.80 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 8 मि.मी., व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद पुनासा व पंधाना में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 1079 मि.मी., हरसूद में 505 मि.मी., पंधाना में 734.8 मि.मी., पुनासा में 404 मि.मी. व खालवा में 494 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 27 अगस्त तक खण्डवा में 1085 मि.मी., हरसूद में 460 मि.मी., पंधाना में 429 मि.मी., पुनासा में 517 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 643.30 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष 27 अगस्त तक 622.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
        इंदिरा सागर बांध खण्डवा का वर्तमान जल स्तर 258.17 मीटर है जबकि इस बांध का अधिकतम जल स्तर 262.13 मीटर है। इसी तरह अ¨ंकारेश्वर डेम खण्डवा का वर्तमान जल स्तर 192.48 मीटर है जबकि इस बांध का अधिकतम जल स्तर 196.60 मीटर है।

        मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से 27 अगस्त तक 3 जिल¨ं नीमच, भिण्ड अ©र खण्डवा में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 36 जिल¨ं में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। सामान्य वर्षा वाले जिले दतिया, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, मंदस©र, उमरिया, झाबुआ, सिंगर©ली, खरग¨न, मुरैना, सीधी, इंद©र, रायसेन, उज्जैन, सीह¨र, शिवपुरी, टीकमगढ़, आगर-मालवा, जबलपुर, शाजापुर, भ¨पाल, गुना, कटनी, विदिशा, श्य¨पुरकलां, धार, दम¨ह, हरदा, ह¨शंगाबाद, मण्डला, नरसिंहपुर, राजगढ़, ग्वालियर, अश¨कनगर, शहड¨ल अ©र रीवा हैं। कम वर्षा वाले जिल¨ं की संख्या 12 है। कम वर्षा वाले जिले सिवनी, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, देवास, सागर, पन्ना, डिण्ड¨री, छतरपुर, अनूपपुर, सतना, बैतूल अ©र बालाघाट हैं। सर्वाधिक वर्षा 949.6 मिलीमीटर उमरिया में अ©र सबसे कम 461 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment