AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 June 2020

अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 8 जून, 2020 - वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु शासन व निगम से प्राप्त लक्ष्य अनुसार जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित खण्डवा में निम्न योजनाओं में स्वरोजगार व व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंकों के सहयोग से एमपी ऑनलाइन द्वारा इन योजनाओं में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह आवेदन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फूले स्व. सहायता समूह योजना के तहत आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में बैंकों के माध्यम से योजना मापदंड अनुसार स्वयं का स्वरोजगार या व्यवसाय स्थापित करने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य एमपी ऑनलाइन के माध्यम से वेबसाइट scwelfare.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित खण्डवा, जिला व्यापार एवं उद्योग परिसर से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 0733-2222346 पर भी सम्पर्क कर सकते है।  

No comments:

Post a Comment