खंडवा शहर में नगर निगम की नई संचार व्यवस्था प्रारंभ
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने डिजिटल वॉकी टॉकी यंत्र नगर निगम कर्मियों को वितरित किए
खण्डवा 9 जून, 2020 - कलेक्टर एवं नगर निगम खण्डवा के प्रशासक श्री अनय द्विवेदी ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर वहां डिजिटल वॉकी -टॉकी सिस्टम का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को नए वॉकी टॉकी यंत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि इस नई संचार व्यवस्था से फील्ड में कार्य करने वाले स्वास्थ्य ,राजस्व, अतिक्रमण दस्ता और जनकार्य तथा उद्यान व जलकार्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी आसानी से आपस में बातचीत कर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगे। निगमायुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि 16 लाख रुपए की लागत से सफायर कंपनी की इस ऑटोमेटिक डिजिटल वॉकी टॉकी की सिस्टम को स्थापित किया गया है। इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसके कंट्रोल रूम में किसी कर्मचारी को पदस्थ करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सिस्टम 3 किलोमीटर रेडियस क्षेत्र में सूचना संप्रेषण का कार्य करेगा। फिलहाल 75 वॉकी टॉकी यंत्र नगर निगम के अधिकारियों को वितरित किए गए हैं।

No comments:
Post a Comment