AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 June 2020

जुकाम,खांसी, बुखार के मरीजों का उपचार फीवर क्लीनिक्स में किया जाये

जुकाम,खांसी, बुखार के मरीजों का उपचार फीवर क्लीनिक्स में किया जाये

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने प्रायवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक ली

खण्डवा 5 जून, 2020 - जिले में शासकीय अस्पतालों के साथ साथ प्रायवेट क्लीनिक्स व नर्सिंग होम को फीवर क्लीनिक के रूप में संचालित करने के आदेश गत दिनों जारी किए गए है। सभी निजी नर्सिंग होम संचालक उनके यहां जुकाम, खांसी व बुखार के उपचार हेतु आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करायें तथा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान यदि किसी मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रदर्शित होते हो तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तत्काल दें। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रायवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक में दिए। इस दौरान एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत सहित शहर के विभिन्न निजी नर्सिंग होम संचालक भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों में से कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीज चिन्हित कर उनके सेम्पल लिए जायेंगे, ताकि संक्रमण पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखा गया है कि कोरोना संक्रमण का समय रहते उपचार किया जाये, तो मरीज जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो मरीज घर पर ही इलाज कराते रहते है तथा संक्रमण अधिक बढ़ जाने के बाद अस्पताल आते है तो उनका उपचार अत्यन्त कठिन हो जाता है। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेकर उन्हें होम क्वारेंटाइन किया जाना चाहिए ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। उन्होंने निजी नर्सिंग होम्स के संचालकों से कहा कि वे प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजते रहे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तत्काल बाद ही संबंधित मरीज को उसके घर से लाकर अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बैठक में कहा कि कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फीवर क्लीनिक का संचालन प्रारंभ हो गया है। 

No comments:

Post a Comment