समर्थन मूल्य पर सिर्फ किसानों का ही चना खरीदा जाये
खण्डवा 4 जून, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि वे यह सुनिश्चित करे कि किसानों के साथ मिलकर व्यापारी किसी भी दशा में अपना चना समर्थन मूल्य पर न बेच पाएं। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा है कि समर्थन मूल्य पर सिर्फ किसानों का चना ही क्रय किया जाये। उन्होंने इसके लिए व्यापारियों द्वारा क्रय किए गए चने व उनके द्वारा भण्डारित किए गए चने के स्टॉक की जांच करने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए है।
No comments:
Post a Comment