प्रवासी श्रमिकों को योग्यतानुसार काम दिलाने के लिए लगेंगे रोजगार मेले
खण्डवा 10 जून, 2020 - श्रमिकों के हुनर को प्रदेश के नियोजकों की आवश्यकता से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने रोजगार सेतु पोर्टल प्रारंभ किया है। इस पोर्टल पर उद्योग विभाग के साथ साथ लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विभाग, श्रम विभाग जैसे सभी विभागों की नियुक्ता जुड़े रहेंगे। इनसे उनके विभाग में श्रमिकों के रिक्त पदों की जानकारी लेकर पोर्टल पर अपडेट की जाती रहेगी। अन्य राज्यों से प्रदेश में लौटे मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार तवरहंतेमजनण्उचण्हवअण्पद पोर्टल प्रारंभ किया है। पहले चरण में प्रदेश के चिन्हित जिलों में रोजगार मेले आयोजित कर श्रमिकों को उनके हुनर के अनुरूप रोजगार दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इन मेलों के आयोजन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोजगार मेला समिति गठित की गई है। समिति के समन्वयक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहेंगे तथा सदस्य सचिव जिला रोजगार अधिकारी व महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र रहेंगे। समिति में सदस्य के रूप में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण , जल संसाधन, नगर निगम, ग्रामीण सड़क योजना, पीआईयू, विद्युत वितरण कम्पनी, श्रम पदाधिकारी, गृह निर्माण मण्डल जैसे विभागों के जिला अधिकारी शामिल रहेंगे। रोजगार मेलों का आयोजन जून माह के तीसरे सप्ताह में होगा, जिन जिलों में अधिक श्रमिक पंजीकृत है, वहां पहले रोजगार मेले आयोजित किए जायेंगे। रोजगार मेला आयोजन की तिथियां कलेक्टर द्वारा निर्धारित की जायेंगी। रोजगार मेलो का आयोजन वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शासकीय भवनों में किया जायेगा। मेला आयोजन स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की जायेगी। साथ ही मेला आयोजन स्थल पर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए भी आवश्यक उपाय किए जायेंगे। आवश्यकता अनुसार मेले में आने वाले श्रमिकों को मास्क व ग्लब्स उपलब्ध कराये जायेंगे। मेला आयोजन स्थल पर श्रमिकों के हाथ धोने की व्यवस्था भी की जायेगी तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment