मलेरिया माह में ‘‘मलेरिया रथ‘‘ रवाना
खण्डवा 4 जून, 2020 - जून माह मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा हैं। मलेरिया के प्रति लोगों में जन जागृति लाने के लिए मलेरिया रथ व्दारा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। साथ बुखार के मरीजों की रक्त पट्टी बनाई जायेगी। रथ के द्वारा कोरोना वायरस बचाव व रोकथाम की जानकारी भी प्रसारित की जायेगी। गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने मलेरिया रथ को जिला चिकित्सालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.क.े सेठिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment