AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 June 2020

बिजली बिलों के भुगतान व सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे

बिजली बिलों के भुगतान व सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे 

खण्डवा 16 जून, 2020 - मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा इस माह खण्डवा शहर के नागरिकों के बिजली बिलों के भुगतान व बिजली बिलों में आवश्यक सुधार के लिए मोबाइल काउंटर व शिविर आयोजित किए जायेंगे। इन शिविरों में उपभोक्ता अपने विद्युत मीटर की रीडिंग प्रस्तुत कर बिजली देयक के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते है। शहरी क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि ये शिविर 17 जून को पंधाना रोड 33/11 के.व्ही. विद्युत ग्रिड के पास व केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर, 18 जून को गणेश गौशाला चौराहे व एटीएम के पास शिक्षक नगर पर, 19 जून को इंदिरा चौक व नागचून रोड स्थित रानी दूध डेयरी के पास, ये शिविर आयोजित होंगे।
इसके अलावा आगामी 20 जून को सिविल लाइन स्थित विद्युत ग्रिड के पास व शिवाजी चौक, 21 जून को मिट्टी परीक्षण कार्यालय माता चौक व मस्जिद चौराहा इमलीपुरा, 22 जून को सिविल लाइन स्टेडियम के पास व माता मंदिर सिंघाड तलाई में ये शिविर लगेंगे। इसी तरह 23 जून को मिट्टी परीक्षण कार्यालय माता चौक व स्कॉलर डेन स्कूल के पास, 24 जून को सिविल लाइन स्थित विद्युत ग्रिड व किशोर नगर में चौहान किराना के पास, 25 जून को इंदिरा चौक व केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर, 26 जून को सर्वोदय कॉलोनी व शिवाजी चौक तथा 27 जून को मोहनलाल स्कूल भण्डारिया रोड एवं इमलीपुरा स्थित मस्जिद चौराहे पर ये शिविर आयोजित होंगे। 

No comments:

Post a Comment