AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 13 June 2020

पेयजल स्त्रोतो का शुद्धिकरण अभियान जारी

पेयजल स्त्रोतो का शुद्धिकरण अभियान जारी

खण्डवा 13 जून, 2020 - वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शासकीय पेयजल स्त्रोतों हैंडपम्प, कुँए इत्यादि का जल जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अविनाश दिवाकर ने बताया कि इसके अलावा मैदानी अमले को संभावित बाढ़ आपदा प्रभावित ग्रामो में विशेष रूप से पेयजल स्त्रोतों की निगरानी एवं सतत निरीक्षण के निर्देश दिये गए हैं, ताकि ग्रामीणों को वर्षा के मौसम में शुद्ध पेयजल मिल सकें।

No comments:

Post a Comment