AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 June 2020

शर्तो के साथ लोकसेवा केन्द्रों का संचालन कल से होगा प्रारंभ

शर्तो के साथ लोकसेवा केन्द्रों का संचालन कल से होगा प्रारंभ

खण्डवा 4 जून, 2020 - गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन की एडवाइजरी अनुसार लोकसेवा केन्द्रों के संचालन के लिए विभिन्न शर्तो के अधीन स्वीकृति दी गई है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि लोकसेवा केन्द्रों के संचालकों को उपकरणों को स्वच्छ रखने एवं सम्पूर्ण स्टॉफ को मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी गई है। लोकसेवा केन्द्रों के कर्मचारी वहां आने वाले आवेदकों को भी मास्क पहनने के लिए कहेंगे तथा जो आवेदक मास्क पहनकर आयेंगे उन्हें ही सेवा उपलब्ध कराई जायेगी। लोकसेवा केन्द्रों पर अनावश्यक भीडभाड न हो यह केन्द्र संचालक को सुनिश्चित करना होगा। लोकसेवा केन्द्रों के किसी कर्मचारी को सर्दी, खांसी, बुखार होने की स्थिति में उसे अवकाश पर भेजना होगा। इसी तरह आवेदकों में भी यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या है तो उसे वहां से जाने के लिए कहा जायेगा। लोकसेवा केन्द्रों के बाहर स्वास्थ्य व गृह विभाग की एडवाइजरी चस्पा करना अनिवार्य होगा। लोकसेवा केन्द्रों के सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में नेम प्लेट के साथ स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करते हुए अपना कार्य करेंगे। 

No comments:

Post a Comment