AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 June 2020

लोकसेवा केन्द्रों में अब नागरिकों को मिलने लगी है सेवाएं

लोकसेवा केन्द्रों में अब नागरिकों को मिलने लगी है सेवाएं

खण्डवा 5 जून, 2020 - लोकसेवा प्रबंधन विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के बाद शुक्रवार से जिले के सभी लोकसेवा केन्द्रों का संचालन पुनः प्रारंभ हो गया है। जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि लोकसेवा केन्द्रों से अब निर्धारित सेवाएं आवेदकों को समय सीमा में मिलने लगी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम लागू कर विभिन्न विभागों की चिन्हित सेवाएं निर्धारित समय सीमा में आवेदकों को लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से देने की व्यवस्था की हैं। 

No comments:

Post a Comment