विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
खण्डवा 5 जून, 2020 - आज विश्व पर्यावरंण दिवस पर स्टेडियम के पास महेश नगर के उद्यान में आनंद संस्थान के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नीम, पीपल, बरगद और अन्य पोधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने अपने विचार भी रखे और पोधो के साथ साथ जैवविविधता के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राज्य आनंद संस्थान के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर श्री के. बी. मंसारे ने राज्य आनंद संस्थान और उसकी गतिविधियों के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे ने इस अवसर पर कहा की प्रकृति याने पेड़ पोधे नदी पर्वत और पशु पक्षियो के बीच रहकर हमें आनंद की अनुभूति होती है इसलिए हमें जीवनभर इनका संरक्षण करना चाहिए। आनंदम सहयोगी मनीषा पाटिल ने कहा की हमारी संस्कृति में पेड़ पोधो और नदियो और पर्वतो का महत्व अनेक तीज त्योहारो से जुड़ा है। जैसे आज वाट सावित्री व्रत है जिसमे आम नीम और बरगद त्रिवेणी की पूजा की जाती है। राज्य आनंद संस्थान ने विद्यार्थियों के लिए लाकडाउन को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया है। इसके परिणाम एक-दो दिन बाद घोषित किये जायेंगे और प्रथम ,द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य आनंद संसथान का प्रमाण पत्र और पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment