AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 June 2020

एक नया कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया

एक नया कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया

खण्डवा 4 जून, 2020 - शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने हाल ही में पड़ावा मस्जिद के सामने के क्षेत्र में निवासरत एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से इस क्षेत्र को कन्टेमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलांस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। इस क्षेत्र के  इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को भी तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment