AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 June 2020

6 एवं 7 जून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा

6 एवं 7 जून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा

खण्डवा 5 जून, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. फीडर एवं 33 के.व्ही. उपकेन्द्र का प्री-मानसून मेन्टेन्ेस का आवश्यक कार्य होने के कारण फीडर एवं उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सहायक यंत्री उच्चदाब मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि 6 जून को दूध तलाई फीडर से प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि दूध तलाई फीडर से जो क्षेत्र प्रभावित होंगे, उसमें नवकार नगर, तुलसी विहार, सुमेर नगर, रघुनाथपुरम, रमा कॉलोनी, आर्य समाज स्कूल, सिंघाड तलाई, जनता स्कूल, बंगाली कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, विद्युत नगर, लाल चौकी, गांधी नगर, राघव नगर , ओमप्रकाश चम्पालाल दाल मिल एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। 
इसके अलावा 7 जून को पंधाना रोड उपकेन्द्र फीडर से प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि पंधाना रोड उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र कोरगला रोड, अजय एग्रो, ज्योति इंडस्ट्रीज, कश्मीर आईस, धरमकांटा, जूनी इंदौर लाइन, सोना पाईप, प्रीतम इंडस्ट्रीज सी.के. स्टील, लैण्डमार्क वन, अभिषेक सिनेमा, मानसिंग मिल, इतवारा बाजार, घासपुरा, कहारवाड़ी, मच्छी बाजार, बंगला देश, सलूजा कॉलोनी, खारा कुआ, लोहारी नाका, बड़ा आवार, होटल केसल इन, जलेबी चौक, कल्लनगंज, भवानी माता रोड, अंजनी टाकिज, गणेश गौशाला, भावसार लॉज, दुबे कॉलोनी, कुण्डलेश्वर वार्ड, भवानी माता मंदिर, गुलमोहर कॉलोनी, प्रेमनगर, ट्रेजिंग ग्राउण्ड, कब्रस्तान रोड, माल गोदाम एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। 

No comments:

Post a Comment