शहर के कुल 5 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए
खण्डवा 14 जून, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां संक्रमण रोकने के उद्देश्य से आवागमन व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंधित लगाये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि खण्डवा शहर के घासपुरा गंज क्षेत्र, बंग्लादेश गली नम्बर-6, गोलमोल बाबा गली, आरपीएफ बैरक तीन पुलिया एवं पश्चिम रेल्वे, आरपीएफ कॉलोनी सहित कुल 5 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी कर दिए गए है।
No comments:
Post a Comment