AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 June 2020

मंगलवार को 3 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

मंगलवार को 3 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज 

खण्डवा 9 जून, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर मंगलवार को सिंधी कॉलोनी निवासी श्री नानकराम, संत रैदास वार्ड निवासी पूजा मसानी व प्रीति मसानी को जिला चिकित्सालय खण्डवा के कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ताली बजाकर इस कोरोना विजेताओं का उत्साहवर्धन कर उसे अस्पताल से उनके घर के लिए विदा किया गया। कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी।

No comments:

Post a Comment