AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 19 June 2020

हरसूद में 37 मि.मी., पुनासा में 5 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज

हरसूद में 37 मि.मी., पुनासा में 5 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 19 जून, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 62 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार हरसूद में 37 मि.मी., पुनासा में 5 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि खण्डवा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 12.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 277 मि.मी., हरसूद में 97 मि.मी., पंधाना में 152 मि.मी., पुनासा में 119 मि.मी. व खालवा में 104 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 19 जून तक केवल पंधाना तहसील में 97.8 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। अन्य तहसीलों में इस अवधि में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई।

No comments:

Post a Comment