शुक्रवार को कोरोना जांच संबंधी 3 पॉजिटिव व 129 रिपोर्ट निगेटिव आईं
खण्डवा 12 जून, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 132 कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 3 रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 129 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जो 3 नए पॉजिटिव मरीज इस जांच रिपोर्ट में सामने आए है वे पंजाब कॉलोनी, गणेश तलाई व माली कुंआ क्षेत्र के निवासी है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 167 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 4140 सेम्पल लिए गए है, जिनमें से 3555 निगेटिव तथा 268 पॉजिटिव सेम्पल जांच में प्राप्त हुए है। कुल 123 सेम्पल विभिन्न कारणों से इन्वेलिड घोषित किए गए है। जिले के 234 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किए जा चुके है।
No comments:
Post a Comment