शनिवार को 2 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
खण्डवा 6 जून, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर शनिवार को राहुल मसानी एवं रामकरण को जिला चिकित्सालय खण्डवा के कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ताली बजाकर इन कोरोना विजेता का उत्साहवर्धन कर उन्हें अस्पताल से उनके घर के लिए विदा किया गया। कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की सराहना की। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने मरीज को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी।


No comments:
Post a Comment