AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 April 2020

जिला चिकित्सालय में सेनिटाइजर मशीन लगाई गई

जिला चिकित्सालय में सेनिटाइजर मशीन लगाई गई
सेनेटाइजेषन चेम्बर में स्वास्थ्य कर्मी व मरीज हो रहे है सेनेटाइज

खण्डवा 8 अप्रैल, 2020 - नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुये नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर में स्थित सांई मंदिर के पास ओपीडी कक्ष के बाहर सेनेटाइजर मशीन लगा दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों एवं कार्यालयीन स्टॉफ को मशीन में लगे फव्वारौं के माध्यम से सेनेटाइज किया जा रहा है तथा उसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment