AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 30 April 2020

लॉकडाउन में गरीब परिवारों को दोनों समय दिया जा रहा है गरमा गरम भोजन

लॉकडाउन में गरीब परिवारों को दोनों समय दिया जा रहा है गरमा गरम भोजन


खण्डवा 30 अप्रैल, 2020 - नोवल कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को नियंत्रण करने के लिए खंडवा में लॉकडाउन किया गया है। इस परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे , इस उद्देश्य से नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे है। खण्डवा के अशोक नगर में स्थित पंडित दीनदयाल  अंत्योदय रसोई योजना के तहत संचालित सेंट्रलाइज किचन में लगभग छह हजार लोगों  के लिए सुबह और रात का शुद्ध और सात्विक भोजन बनवाकर वितरित किया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह ने बताया कि इस कार्य में नगर निगम के करीब 65 अधिकारी- कर्मचारी संलग्न है, जो कि सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक हाइजिनिक तरीके से भोजन तैयार कराकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दोनों समय निगम के वाहनों से शहर के जरूरतमंद लोगों को वितरित करा रहे है। उन्होंने बताया कि गुरूवार दोपहर को कुल 10529 लोगों को भोजन वितरित किया गया तथा शाम को खिचड़ी वितरित की गई। यह खिचड़ी कुल 125 किलो चावल, 12 किलो दाल, 80 किलो कद्दू व 50 किलो पत्ता गोभी मिलाकर तैयार की गई तथा लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को वितरित की गई।

No comments:

Post a Comment