AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 25 April 2020

चना व मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने

चना व मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने

खण्डवा 25 अप्रैल, 2020 - प्रदेश में गेहूँ उपार्जन कार्य तेजी से चल रहा है। खरीदी व्यवस्था के 9वें दिन 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ किसानों से खरीदा जा चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी टीम को बधाई दी है। श्री चौहान ने कहा कि समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद सरसों की खरीदी भी प्रारंभ होगी। श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर किसानों से चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की भी शीघ्र व्यवस्था की जाए। अधिकारियों ने बताया कि चना एवं मसूर की खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ की जा सकती है। उसके बाद शीघ्र ही सरसों की खरीदी भी शुरू की जा सकेगी। 

No comments:

Post a Comment